फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalandhar News: आप कार्यकर्ताओं ने चन्नी को दिखाए काले झंडे

Mon, 16 Nov 2026 07:05 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदकोट। कांग्रेस नेता और पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को फरीदकोट में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने काले झंडे दिखाए। यह विरोध प्रदर्शन उनकी जवानी संभाल साइकिल यात्रा के दौरान हुआ।
विज्ञापन

प्रदर्शन का नेतृत्व आप नेता सरबजीत कौर ने किया। उन्होंने चन्नी पर दलित विरोधी होने का आरोप लगाया। कौर ने कहा कि चन्नी ने दलित नेता वीरेंद्र सिंह ढिल्लों के साथ दुर्व्यवहार के मामले में चुप्पी साध रखी है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कांग्रेस सिखों और दलित समाज के हितों के खिलाफ काम कर रही है। कांग्रेस ने कथित दुर्व्यवहार करने वाले अपने नेता के खिलाफ अब तक कोई कार्रवाई नहीं की है। आप कार्यकर्ता इसी मुद्दे पर चन्नी से जवाब मांगने और विरोध जताने के लिए फरीदकोट में एकत्रित हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें