फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalandhar: जबरन वसूली मामले में आप विधायक रमन अरोड़ा 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजे गए

Sat, 13 Sep 2025 04:21 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)

सार

विधायक रमन अरोड़ा पर आरोप है कि उन्होंने अपने साथियों के जरिए कारोबारियों और ठेकेदारों पर दबाव डालकर मोटी रकम वसूली। पीड़ितों की शिकायत के बाद पुलिस ने जांच शुरू की और पर्याप्त सबूत मिलने पर उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विधायक रमन अरोड़ा को गिरफ्तार करके ले जाती पुलिस - फोटो : संवाद/फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जबरन वसूली के केस में फंसे आम आदमी पार्टी के जालंधर सेंट्रल से विधायक रमन अरोड़ा को अदालत ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। शनिवार को पुलिस रिमांड खत्म होने के बाद उन्हें कोर्ट में पेश किया गया, जहां पुलिस ने अब और रिमांड की मांग नहीं की। 
विज्ञापन


कोर्ट में सुनवाई के दौरान पुलिस ने दलील दी कि रिमांड अवधि में मामले से जुड़े जरूरी सबूत जुटा लिए गए हैं और अब आगे की जांच जेल में रहते हुए भी की जा सकती है। इसके बाद अदालत ने सभी पक्षों को सुनने के बाद रमन अरोड़ा को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश दिया। बता दें कि रमन अरोड़ा पिछले 9 दिनों से पुलिस रिमांड पर थे। उन्हें पहले 6 दिन और फिर 3 दिन के रिमांड पर भेजा गया था। विधायक रमन अरोड़ा पर आरोप है कि उन्होंने अपने साथियों के जरिए कारोबारियों और ठेकेदारों पर दबाव डालकर मोटी रकम वसूली। पीड़ितों की शिकायत के बाद पुलिस ने जांच शुरू की और पर्याप्त सबूत मिलने पर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का दावा है कि अरोड़ा के खिलाफ मजबूत गवाह और दस्तावेजी साक्ष्य मौजूद हैं, जिनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें