फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आम आदमी पार्टी से चुनाव लड़ने को 13 ने दिया आवेदन

Sun, 31 Jul 2016 07:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी - फोटो : demo
विज्ञापन
फिरोजपुर से आम आदमी के टिकट से चुनाव लड़ने के लिए 13 लोगों ने दावेदारी पेश की है। पार्टी ने अब तक कोई भी प्रत्याशी घोषित नहीं किया है। यह जानकारी आप पार्टी के नेता अशोक गुप्ता ने दी।
विज्ञापन


फिरोजपुर से आम आदमी पार्टी से टिकट की दावेदारी करने वाले अशोक गुप्ता ने बताया कि उनका काफी लंबा समय कांग्रेस के साथ गुजरा है। वह अब आम आदमी पार्टी के लिए कार्य कर रहे हैं। गुप्ता ने बताया कि वह 1972 में कांग्रेस में शमिल हुए 1973 में ब्लाक यूथ प्रधान बने।

इंदिरा गांधी की गिरफ्तारी के बाद प्रदर्शन के दौरान 24 दिसबंर 1979 को 42 दिन की जेल काटी। 1998 से लेकर 2006 तक ब्लाक कांग्रेस कमेटी फिरोजपुर के अध्यक्ष रहे। गुप्ता ने कहा कि 2013 में वह आम आदमी पार्टी में शामिल हुए। यदि पार्टी की तरफ से टिकट मिलती है तो सीट निकालकर पार्टी के हाईकमान अरविंदर केजरीवाल की झोली में डालेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें