फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalandhar News: मामूली विवाद में युवक की हत्या, गांव का ही युवक नामजद

Fri, 23 Oct 2026 06:27 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदकोट। जिले के गांव किला नौ में वीरवार देर शाम मामूली विवाद के बाद हिंसक घटना हुई। इसमें एक युवक यादविंदर सिंह यादू वांदर की जान चली गई। शुक्रवार रात करीब 12 बजे मेडिकल कॉलेज फरीदकोट में उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
यादविंदर का गांव के ही सुखचैन सिंह से किसी बात पर विवाद हुआ था। विवाद बढ़ने पर सुखचैन ने उस पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल यादविंदर को मेडिकल कॉलेज फरीदकोट ले जाया गया। डॉक्टरों के प्रयासों के बावजूद उसकी जान नहीं बच सकी। मृतक अपने पीछे दो छोटे बच्चे छोड़ गया है। थाना सदर पुलिस ने आरोपी सुखचैन सिंह पर केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार के अनुसार, थाना सदर फरीदकोट पुलिस ने सुखचैन सिंह के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। आरोपी घटना के बाद से फरार है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए प्रयास कर रही है और जांच जारी है। गांव के सरपंच कंवलजीत सिंह ने भी घटना पर दुख जताया।
फ़ोटो 23frd 2
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें