फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalandhar News: कोटकपूरा में तेजधार हथियारों से युवक को काट डाला

Fri, 07 Nov 2025 11:03 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कोटकपूरा। स्थानीय हरीनौ रोड पर बाजीगर बस्ती के पास एक युवक की तेजधार हथियारों से हमला कर हत्या कर दी गई। वारदात शुक्रवार शाम रजबाहे के पास हुई। मृतक की पहचान गांव कोहारवाला निवासी 19 वर्षीय बॉबी सिंह के रूप में हुई है।
विज्ञापन

दरअसल, दो पक्षों के बीच वीरवार को एक गोलगप्पे की रेहड़ी पर झगड़ा हुआ था। बताया जा रहा है कि इस झड़प के दौरान दूसरे पक्ष के युवकों ने बॉबी सिंह को धमकी भी दी थी। शुक्रवार को बॉबी सिंह अपने एक दोस्त के साथ बाइक पर कोटकपूरा में रजबाहे के पास पहुंचा। इसी दौरान दूसरे पक्ष से जुड़े युवक भी वहां आ गए। आरोपियों ने तेजधार हथियारों से बॉबी सिंह पर हमला कर उसकी हत्या कर दी। वारदात की सूचना मिलते ही डीएसपी संजीव कुमार और थाना सिटी के एसएचओ इंस्पेक्टर चमकौर सिंह सहित पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने फरीदकोट से फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया। खबर लिखे जाने तक पुलिस ने कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने मृतक के परिवार के बयान दर्ज कर लिए हैं। साथ ही घटनास्थल के आसपास के लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रहे हैं ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें