फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalandhar News: कार में लगी आग से जला युवक, माैके पर माैत

Fri, 30 May 2025 10:45 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फाजिल्का। गांव रामपुरा से कौड़ियांवाली रोड पर शुक्रवार को एक कार में आग लग गई, जिससे उसमें सवार एक युवक की जलने से मौत हो गई। आसपास के लोगों ने फायर ब्रिगेड विभाग को सूचित किया, लेकिन तब तक आग ने कार को साथ ड्राइवर को भी अपनी चपेट में ले लिया।
पुलिस मामले की जांच कर रही है। रामपुरा गांव के सरपंच हैरी ने बताया कि जब वह पहुंचे तो उन्होंने देखा कि कार सड़क किनारे खड़ी थी और उसे काफी आग लगी हुई थी। इसके बाद उन्होंने फायर ब्रिगेड विभाग को फोन किया। मौके पर पहुंचे फायर ब्रिगेड विभाग के कर्मचारियों ने आग पर काबू पाया, लेकिन गाड़ी में एक युवक सवार था जिसकी जलने से मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

फायर ब्रिगेड विभाग के कर्मचारी कुलदीप सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिलने के बाद वह रामपुरा से कौड़ियावाली रोड पर पहुंचे तो देखा कि कार में भयंकर आग लगी थी। आग बुझाए जाने के बाद सामने आया कि गाड़ी में एक युवक था जिसकी जलने से मौत हो चुकी थी। सदर थाना के एसएचओ हरदेव सिंह बेदी ने बताया कि गांव रामपुरा के सरपंच द्वारा सूचित करने के बाद वह मौके पर पहुंचे। बताया जा रहा है कि कार में सवार एक युवक की मौत भी हो गई है।
फिलहाल मामले की जांच की जा रही है ताकि पता लगाया जा सके कि गाड़ी में सवार व्यक्ति कौन था और आग लगने के कारण क्या है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें