फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalandhar News: स्टेशन की ऐतिहासिक यात्रा पर लघु फिल्म दिखाई

Fri, 18 Sep 2026 06:11 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फिरोजपुर। फिरोजपुर मंडल ने शुक्रवार को डेरा बाबा नानक रेलवे स्टेशन पर स्टेशन महोत्सव मनाया। मंडल रेल प्रबंधक संजीव कुमार के मार्गदर्शन में यह कार्यक्रम हुआ।
विज्ञापन

कार्यक्रम की शुरुआत रेलवे सुरक्षा बल की रैली और राष्ट्रगान से हुई। एडीआरएम नितिन गर्ग ने बताया कि स्टेशन की ऐतिहासिक यात्रा पर एक लघु फिल्म दिखाई गई। रेलवे स्काउट्स एवं गाइड्स ने लोक नृत्य और नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किए। इनसे विरासत संरक्षण, स्वच्छता और यात्री सुरक्षा के प्रति जागरूकता फैलाई गई। बच्चों के लिए पोस्टर प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। स्टेशन से जुड़े ऐतिहासिक छायाचित्रों की प्रदर्शनी भी लगाई गई। रेलवे बोर्ड ने देशभर के 103 विरासत स्टेशनों पर ऐसे कार्यक्रम करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें