फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाविद्यालय एनएसएस दो इकाइयों का सात दिवसीय विशेष शिविर शुरू हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
टांडा। महाराजा पृथ्वीराज चौहान स्नातकोत्तर महाविद्यालय राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) की दो यूनिटों का सात दिवसीय विशेष शिविर शुरू हुआ। जिसमें सात दिनों तक आयोजित शिविरों के माध्यम से मतदाता जागरूकता, पर्यावरण जागरूकता, यातायात सुरक्षा, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, कोविड-19, उपभोक्ता अधिकार जैसे विषयों पर ग्रामीणों को जागरूक किया जाएगा।
विज्ञापन

गांव सरकथल स्थित महाराजा पृथ्वीराज चौहान स्नातकोत्तर महाविद्यालय राष्ट्रीय सेवा योजना की दो इकाइयों का सात दिवसीय विशेष शिविर ग्राम सरकथल के शिव मंदिर आश्रम में शुभारंभ हुआ। शिविर का उद्घाटन प्रबंध समिति के सुरेश सिंह चौहान द्वारा फीता काटा गया। इस अवसर पर सुरेश सिंह चौहान ने स्वयंसेवियों को संबोधित कर कहा कि समाज सेवा व्यर्थ नहीं जाएगी, इससे उन्हें न केवल पुण्य प्राप्त होगा। अपितु समाज सेवा से छात्र-छात्राओं के संपूर्ण व्यक्तित्व का निर्माण होगा। राष्ट्रीय सेवा योजना के प्रथम इकाई के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. विष्णु दत्त ने एनएसएस के शिविर में सात दिन तक चलने वाले कार्यक्रमों के विषय में बताया। जिसमें बताया कि आयोजित एनएसएस के शिविरों में मतदाता जागरूकता, पर्यावरण जागरूकता, यातायात सुरक्षा, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, कोविड-19, उपभोक्ता अधिकार जैसे विषयों पर ग्रामीणों को जागरूक किया जाएगा। प्रबंध समिति के गोपाल सिंह चौहान ने स्वयंसेवियों द्वारा समाज सेवा के कार्यक्रमों की सराहना की। उन्होंने कहा कि छात्रों में अपार ऊर्जा है। वे समाज को नई दिशा दे सकते हैं। इस अवसर पर प्रबंध समिति के मदनपाल सिंह चौहान, एनएसएस के कार्यक्रम अधिकारी प्रदीप कुमार, हर्षिता शुक्ला, डॉ. अरविंद आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें