लुधियाना। शहर के व्यस्त मॉल रोड पर शुक्रवार शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक निजी बैंक के बाहर खड़ी कैश वैन के सुरक्षा कर्मी से अचानक गोली चल गई। गनीमत रही कि इस घटना में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ और सिक्योरिटी गार्ड कुलविंदर सिंह खुद भी बाल-बाल बच गया। घटना शाम करीब साढ़े पांच बजे की बताई जा रही है। मॉल रोड स्थित एक निजी बैंक में कैश वैन पहुंची थी। वैन के बाहर ड्यूटी पर तैनात सुरक्षा कर्मी बैंक कर्मचारियों के साथ कैश बॉक्स गाड़ी में रखने की तैयारी कर रहा था। इसी दौरान उसके पास मौजूद 12 बोर का हथियार अचानक चल गया। संवाद