फोटो
-
संवाद न्यूज मोगा
मोगा जिले के गांव दुन्नेके में नहर के पास होशियारपुर से रेत लेकर आया टिप्पर 66 केवी बिजली की तार की चपेट में आ गया। हादसे में टिप्पर के चालक जसविंदर सिंह निवासी गांव छनिया, जिला होशियारपुर की मौके पर ही करंट लगने से मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही थाना सिटी मोगा से एएसआई सुखविंदर सिंह मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल मोगा भेज दिया। मृतक के बेटे सज्जन सिंह ने बताया कि उनके पिता होशियारपुर से टिप्पर में रेत भरकर रविवार की सुबह मोगा आए थे और सुबह 7 बजे के करीब मोगा के गांव दुन्नेके में नहर के पास हादसा हाे गया। सज्जन सिंह ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि अगर तार इतनी नीने न होती, तो यह हादसा न होता। उन्होंने न्याय की मांग करते हुए संबंधित अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। एएसआई सुखविंदर सिंह ने बताया कि हादसा सुबह करीब 7 बजे हुआ।