फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalandhar News: ट्रेन में चढ़ते समय 56 वर्षीय व्यक्ति का पैर फैसला, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जालंधर। जालंधर के सिटी रेलवे स्टेशन पर सुबह 5:30 बजे के करीब ट्रेन पर चढ़ते समय पैर फिसलने से व्यक्ति चपेट में आ गया और उसकी मौत हो गई। आरपीएफ कर्मियों ने व्यक्ति को खींचने की कोशिश की, लेकिन तब तक उसने दम तोड़ दिया था। मृतक की पहचान सतविंदर सिंह (56) लद्देवाली जालंधर के रूप में हुई है। घटना की सूचना पर पहुंची जीआरपी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में रखवा दिया। चश्मदीदों और जीआरपी पुलिस के मुताबिक सुबह 5:30 के करीब सतविंदर सिंह परिवार के साथ फिरोजपुर जा रहा था। यात्री सतविंदर ने टिकट लेने के बाद देखा कि उसका परिवार वहां नहीं है, तो वह स्टेशन से गुजर रही अमृतसर वाली ट्रेन पर चढ़ने लगा। इस दौरान सतविंदर का पैर फिसल गया। सतविंदर को फिरोजपुर जाना था। वह चलती ट्रेन में चढ़ने लगा, जिससे हादसा हो गया। सतविंदर परिवार के साथ फिरोजपुर शादी में सम्मिलित होने जा रहा था और एक गलती की वजह से खुशियां मातम में बदल गईं। पुलिस ने पारिवारिक सदस्यों के बयान दर्ज कर शो का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें