गढ़शंकर। कल शाम तीन युवकों ने मोटरसाइकिल पर मनी चेंजर की दुकान पर आकर पिस्तौल के बल पर 5 लाख रुपये लूट लिए। घटना सोढ़ी मनी चेंजर की दुकान पर हुई, जहां दुकानदार विजय कुमार के अनुसार, दो युवक दुकान में घुस आए और पिस्तौल दिखाकर उन्हें बुरी तरह पीटा। इसके बाद आरोपियों ने 5 लाख रुपये नकद लूटकर मोटरसाइकिल पर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही महिलपुर पुलिस मौके पर पहुंची और सीसीटीवी फुटेज की जांच शुरू की। पुलिस आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए प्रयासरत है। संवाद