फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalandhar News: मामूली विवाद के चलते पेट्रोल पंप कर्मचारी पर जानलेवा हमला, मामला दर्ज

Tue, 09 Jun 2026 10:26 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदकोट। शहर के ओल्ड कैंट सड़क स्थित बीपी एनर्जी सेंटर पेट्रोल पंप पर एक कर्मचारी पर जानलेवा हमला हुआ है। घायल मनदीप सिंह को गंभीर हालत में गुरु गोविंद सिंह मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

पीड़ित के अनुसार 6 जून को हुई मामूली कहासुनी की रंजिश में यह हमला हुआ। गिन्नी, अनमोलप्रीत, गुरमीत सहित कई लोग तेजधार हथियारों के साथ पंप पर पहुंचे। उन्होंने मनदीप की बेरहमी से पिटाई की। शोर मचाने पर आरोपी मौके से फरार हो गए। यह पूरी घटना पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। पुलिस ने मनदीप के बयान पर नौ नामजद और कुछ अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया। डीएसपी तरलोचन सिंह ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। उन्हें जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

फ़ोटो 9 frd 3
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें