संवाद न्यूज एजेंसी
पठानकोट । पठानकोट-डलहौजी रोड पर मंगलवार तड़के 4 बजे के करीब घने कोहरे के बीच एक स्कूटी चालक और कार की टक्कर हो गई। इस हादसे में नाबालिग युवक की मौके पर ही मौत हो गई है। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर शव को सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए पहुंचाया। मृतक की पहचान 17 साल के चांद कुमार के रूप में हुई है।