फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लंदन में सिखों 15 साल की लड़की को बचाया: ग्रूमर गैंग ने नाबालिग को फ्लैट में बंद किया, छुड़ाने पहुंचे 200 सिख

Tue, 13 Jan 2026 07:26 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर

सार

लंदन में 200 सिखों ने 15 साल की लड़की को ग्रूमर गैंग से बचाया है। कथित ग्रूमर गैंग ने नाबालिग को एक फ्लैट में बंद किया था। इसका पता चलते ही सिख समुदाय के लोग वहां इकट्ठा हुए और फ्लैट को चारों तरफ से घेरकर लड़की को बचा लिया। 
विज्ञापन
लंदन में सिखों ने नाबालिग को बचाया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोशल मीडिया पर एक वीडियो और पोस्ट वायरल हो रही है, जिसमें दावा किया गया है कि लगभग 200 सिखों ने लंदन के वेस्ट लंदन इलाके में एक फ्लैट के चारों ओर घेरा डालकर 15 वर्षीय सिख लड़की को कथित पाकिस्तानी ग्रूमर गैंग से बचाया। लड़की पर कथित तौर पर किसी विदेशी व्यक्ति द्वारा गलत इरादों के तहत दबाव बनाया जा रहा था। घटना की जानकारी मिलने के बाद, स्थानीय सिख समुदाय के लोग तेजी से इकट्ठा हुए और लड़की को सुरक्षित बाहर निकालने की कोशिश की।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल पोस्ट में लिखा गया है कि भीड़ ने शांति बनाए रखते हुए लड़की को सुरक्षित स्थान तक पहुंचाया और पुलिस को सूचना दी। यह वीडियो और पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है, और इंटरनेट उपयोगकर्ता इसे सिख धर्म के मूल सिद्धांत ‘सरबत दा भला’ (सभी की भलाई) का उदाहरण बता रहे हैं।

सोशल मीडिया यूज़र्स ने इस घटना की सराहना की है और लिखा है कि यदि हर समुदाय इसी तरह सुरक्षा के लिए आगे आता, तो समाज और सुरक्षित हो सकता है। वायरल पोस्ट में यह भी दावा किया गया है कि घटना लंदन के होंसलो क्षेत्र में हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें