होशियारपुर। श्री ब्राह्मण सभा ने संक्रांति के अवसर पर भगवान परशुराम भवन में हवन करवाया। प्रधान मधुसूदन कालिया की देखरेख में यह आयोजन एकता नगर स्थित भवन में हुआ।
पीसीआर इंचार्ज राकेश शर्मा और उनकी पत्नी किरण बाला शर्मा ने परिवार सहित मुख्य यजमान के रूप में आहुति दी। वैशाली शर्मा, उपासना शर्मा और भूपेश शर्मा भी यजमानों में थे। हवन के बाद आरती कर प्रसाद बांटा गया। विधायक ब्रमशंकर जिम्पा ने कहा कि ब्राह्मण समाज ने सदैव विश्व शांति और सर्वसमाज की भलाई मांगी है। सभा ने मुख्य यजमानों और विधायक जिम्पा को सम्मानित किया। मौके पर ब्राह्मण भलाई बोर्ड के अध्यक्ष कृष्ण गोपाल मोदगिल भी मौजूद रहे।