फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalandhar News: अमृतसर में नाली के चैंबर बंद करने के विवाद में चली गोलियां, एक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमृतसर। अमृतसर के गुरु अमरदास कालोनी में नाली के चैंबर को बंद करने के विवाद में बुधवार की शाम गोलियां चल गईं। क्षेत्रीय लोगों के अनुसार, हमलावरों ने गली में करीब 25 से 30 राउंड फायर किए और फरार हो गए। थाना छेहरटा की पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से कारतूस के दस खोल भी बरामद किए हैं। बताया गया है कि हमलावर अपनी स्विफ्ट कार भी घटनास्थल पर छोड़कर फरार हो गए, जिसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन

इलाके के निवासियों ने बताया कि विक्की नामक युवक मंगलवार को अपनी करियाना दुकान के बाहर नाली का चैंबर बंद कर रहा था, जिस पर स्थानीय लोगों ने विरोध किया। इस पर विक्की और उसके पिता रत्न सिंह ने गाली-गलौच करते हुए झगड़ा शुरू कर दिया। हालांकि, लोगों ने दोनों पक्षों को समझाकर मामला शांत कर दिया। लेकिन बुधवार दोपहर करीब ढाई बजे विक्की और उसके साथियों ने स्विफ्ट कार में पहुंचकर पिस्तौल लहराते हुए इलाके में दहशत फैलाना शुरू कर दिया। जब एक युवक गली से बाहर निकला, तो विक्की और उसके साथियों ने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने डीएसपी शिव दर्शन के नेतृत्व में कार्रवाई शुरू कर दी है और दोनों पक्षों की पहचान की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें