जालंधर में अरुणा अरोड़ा को सम्मानित करतीं मंत्री अरुणा चौधरी।
- फोटो : अमर उजाला
पंजाब के जालंधर में मंगलवार को गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। पंजाब की कैबिनेट मंत्री अरुणा चौधरी ने समारोह में मॉडल टाउन की पार्षद अरुणा अरोड़ा को सम्मानित किया। चौधरी ने कहा कि अरुणा अरोड़ा ने कोरोना संक्रमण के दौरान दिन रात काम किया और लोगों को को चैलेंज किया बल्कि लोगों को करो ना संक्रमण के प्रति जागरूक भी किया।
रोजाना लोगों को लंगर घरों तक पहुंचाना] सेहत सुविधाओं को मुहैया करवाना उनकी दिनचर्या का हिस्सा रहा और लगातार 130 दिन बिना छुट्टी लिए अरुणा अरोड़ा सड़कों पर रही। इसी कारण कैप्टन अमरिंदर सिंह ने भी सोशल मीडिया पर अरुणा अरोड़ा को शाबाशी दी थी। गणतंत्र दिवस समारोह में अरुणा चौधरी ने अरोड़ा की तारीफ में कहा कि आप महिलाओं के लिए एक रोल मॉडल हैं।
इस दौरान डिप्टी कमिश्नर घनश्याम थोरी और कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने भी अरुणा अरोड़ा की तारीफ की। अरुणा अरोड़ा के इलाके को सबसे स्वच्छ इलाके होने का मान प्राप्त है और उसे जालंधर में नंबर वन चुना गया है।
इस दौरान अरुणा अरोड़ा ने कहा कि उनके लिए बहुत गर्व की बात है कि गणतंत्र दिवस पर उनको सम्मान मिला है। उन्होंने कहा कि इंसान में इच्छाशक्ति होनी चाहिए हर काम संभव है। कोरोना के दौरान लोगों में खौफ था लेकिन उन तक खाना पहुंचाना और उनका ख्याल रखना मेरी नैतिक जिम्मेदारी थी। रोजाना सड़कों को साफ रखना भी एक चुनौती था जिसे उनकी टीम ने अच्छे से निभाया।