फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेसबुक पर विवाहिता की डाली अश्लील वीडियो, तीन लोगों पर मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
जालंधर। जालंधर में एक विवाहिता ब्लैकमेलर गैंग के हत्थे चढ़ गई। देवर, भाभी व चाची के गिरोह ने अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल किया और रुपये वसूले। बाद में फर्जी फेसबुक अकाउंट बनाकर वीडियो डाल दी। यहां तक कि उसके बेटे को भी मैसेज करके बताया।
विज्ञापन

इसका पता चला तो विवाहिता खुदकुशी के लिए मजबूर हो गई। तब बेटे ने पिता को पूरी बात बताई और मामला पुलिस तक पहुंचा। फिलहाल पुलिस ने संतोखपुरा के रहने वाले यशपाल पाला, सुरिंदर कौर व कुसुम सोढी पर मामला दर्ज कर लिया है।
महिला ने बताया कि उसे यशपाल पाला निवासी संतोखपुरा ने अपने घर बुलाया। जहां उसकी भाभी सुरिंदर कौर भी मौजूद थी। उन्होंने पहले व्यक्ति के साथ मेरी फोटो खींची।
विज्ञापन

फिर उसकी आड़ में धमकी देकर जबरन कपड़े उतरवा नग्न वीडियो बना ली। फिर उसे धमकाया कि अगर किसी को बताया तो वीडियो वायरल कर देंगे। बाद में यशपाल पाला, उसकी भाभी सुरिंदर कौर व चाची कुसुम ने धमकी देकर पैसा वसूलना शुरू कर दिया। उन्होंने रुपये मांगे तो उसने अपने गहने दे दिए, जिनको इन आरोपियों ने बेच दिए। उनकी ब्लैकमेलिंग बढ़ती गई। अब वो वीडियो कॉलिंग कर कपड़े उतरवाते और उसका शारीरिक शोषण करते रहते।
अब ब्लैकमेलरों को रुपये देने से मना कर दिया तो उन्होंने फेसबुक पर फर्जी अकाउंट बनाया और उसकी वीडियो डाल दी। उसके बेटे को भी इसका मैसेज कर दिया। इसका पता चला तो बदनामी से डरी वह खुदकुशी करने के लिए जाने लगी। इसका पता चलते ही बेटे ने पिता को पूरी बात बता दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। जिसमें यशपाल पाला, सुरिंदर कौर व कुसुम को नामजद कर लिया है और उनकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें