फोटो
-
फरीदकोट।
विधानसभा क्षेत्र फरीदकोट की सरपंच यूनियन की 5 सदस्यीय कमेटी का गठन विधायक गुरदित्त सिंह सेखों की अगुवाई में किया गया। इस कमेटी में प्रधान के रूप में हरजीत सिंह सरपंच चन्नीयां, उप प्रधान अमरजीत कौर सरपंच गांव बस्ती हिम्मतपुरा, कोषाध्यक्ष जैदीप सिंह सरपंच घु्द्दूवाला, जनरल सचिव हरमेश भट्टी सरपंच गांव नथलवाला और संरक्षक कुलदीप सिंह खोसा सरपंच माई गोदड़ी साहिब को चुना गया। इस अवसर पर विधायक गुरदित्त सिंह सेखों ने नवनिर्वाचित कमेटी को बधाई देते हुए कहा कि पंजाब सरकार गांवों के सर्वांगीण विकास के लिए लगातार प्रयासरत है। इस मौके पर आम आदमी पार्टी के जिला प्रधान गुरतेज सिंह खोसा, चेयरमैन रमनदीप सिंह मुमारा, चेयरमैन अमनदीप सिंह बाबा, गुरप्रीत सिंह धालीवाल, गुरशरण सिंह बराड़, कमलजीत सिंह एम.सी., रवदीप सिंह घोनीवाला, जगमोहन सिंह लक्की, जगजीत सिंह जग्गी पख्खी, जगजीत जग्गी डोगर बस्ती, सतनाम सिंह समेत बड़ी संख्या में पंच, सरपंच हाजिर रहे।