फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalandhar News: रजवाहे में नहाते समय 12 वर्षीय छात्र तेज धारा में बहा

Mon, 31 Aug 2026 09:40 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
विज्ञापन
विज्ञापन
तीन नाबालिग साथियों ने 24 घंटे तक छिपा कर रखी बात
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदकोट। बलबीर बस्ती का 12 वर्षीय छात्र अनमोल सिंह रविवार दोपहर सादिक रोड स्थित रजवाहे में नहाते समय डूब गया। घटना का खुलासा 24 घंटे बाद सोमवार दोपहर को उसके तीन नाबालिग साथियों से पूछताछ के बाद हुआ। आरोप है कि घटना के बाद साथियों ने इस संबंध में अपने परिवारों या किसी अन्य व्यक्ति को कोई जानकारी नहीं दी।
सातवीं कक्षा में पढ़ने वाला अनमोल सिंह, पुत्र सेवक सिंह, रविवार दोपहर अपने तीन नाबालिग साथियों के साथ रजवाहे में नहाने गया था। चारों 2 साइकिलों पर रजवाहे पर गए थे और नहाते समय बहाव तेज होने के कारण अनमोल पानी में बह गया। उसके साथियों ने उसे बचाने का प्रयास किया लेकिन वे सफल नहीं हो सके। इसके बाद तीनों बच्चे अपने-अपने घर लौट गए और घटना के बारे में किसी को कुछ नहीं बताया। रविवार रात तक जब अनमोल घर नहीं पहुंचा तो परिवार के सदस्यों ने उसकी तलाश शुरू की। साथियों से पूछने पर उन्होंने अनमोल के साथ होने से इन्कार कर दिया। मामला पुलिस तक पहुंचने के बाद जांच शुरू हुई। सोमवार को छात्र के साथियों से पूछताछ की गई तो उन्होंने अनमोल के रजवाहे में डूबने की जानकारी दी। अब पुलिस और अन्य लोग रजवाहे में उसकी तलाश कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रिश्तेदार ने लगाए आरोप
अनमोल के रिश्तेदार गुरतेज सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि रविवार रात से ही तीनों बच्चों और उनके परिवारों ने उन्हें गुमराह किया। पुलिस ने अब अनमोल के रजवाहे में डूबने की जानकारी दी है पर तलाश में अपेक्षित सहयोग नहीं मिल रहा। गुरतेज सिंह ने यह भी आरोप लगाया कि अभी तक अनमोल के कपड़े, साइकिल और अन्य सामान भी बरामद नहीं हुए। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच करवाने और अनमोल की तलाश में तेजी लाने की मांग की है।
फ़ोटो 31frd3 छात्र अनमोल की फाइल फोटो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें