फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल कैंप में 380 रोगियों की जांच

Mon, 23 Sep 2013 05:39 AM IST
Jalandhar
विज्ञापन
विज्ञापन
होशियारपुर। पंजाब मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव एसोसिएशन (पीएमआरए) तथा भाजपा की ओर से दूसरा फ्री मेडिकल कैंप स्थानीय फायर ब्रिगेड के प्रांगण में लगाया गया। कैंप का उद्घाटन मुख्य मंत्री के राजनीतिक सलाहकार तीक्ष्ण सूद की पत्नी राकेश सूद ने किया। कैंप में भाजपा की ओर से प्रमोद सूद, भाजपा युवा के जिला प्रभारी वरिंद्र बिंदू, बिंदू सूद, यशपाल शर्मा, रामदेव यादव, हैपी सूद विशेष रूप से उपस्थित हुए। इस मौके पर सूद ने कहा कि पीएमआरए की ओर से किया जा रहा यह काम सराहनीय है। पीएमआरए के राज्य उपाध्यक्ष हितेष बंसल ने बताया कि एसोसिएशन की ओर से लगाए गए कैंप में कुल 380 रोगियों की जांच की गई। इनमें 130 रोगियों की जांच दिल के रोगों के माहिर डा. पुनीत उप्पल ने, 150 रोगियों की जांच हड्डियों के रोगों के माहिर डा. संजय नारद ने तथा 100 मरीजों की जांच स्त्री रोगों के माहिर डा. रितु नारद ने की। एसोसिएशन जिलाध्यक्ष अनिल जोशी ने बताया की 105 रोगियों के फेफड़ों की जांच फ्री में की गई। एसोसिएशन के महासचिव अजय मेहता ने बताया कि कैंप में होशियारपुर स्कैट सेंटर की मदद से 45 मरीजों की फ्री स्कैनिंग की गई। एसोसिएशन के पीआरओ राजीव शर्मा ने बताया कि कैंप में 175 मरीजों के शुगर की जांच भी फ्री में की गई। इसके साथ मरीजों को फ्री में दवाएं भी दी गईं। इस अवसर पर अन्यों के अलावा अक्षय पराशर, रोहित शर्मा, माइकल डडवाल, पंकज शर्मा, मानव तनेजा, अजीत सिंह सैनी, गौरव शर्मा, अनिल शर्मा, आशीष शर्मा, जगजीत चौहान, हरप्रित सेठी, गुरनीत सिंह, संजय, रघुजीत डडवाल, बीबी शर्मा, संदीप चौधरी, दिनेश नारंग उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें