फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंडम गाड़ियां धोखे से बेचने पर चार पर केस

Sat, 21 Sep 2013 05:40 AM IST
Jalandhar
विज्ञापन
विज्ञापन
कपूरथला। थाना कोतवाली पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एक कार गिरोह के चार सदस्यों के खिलाफ चोरी, धोखाधड़ी, जालसाजी, एनडीपीएस और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार पुलिस पार्टी को सूचना मिली कि आरोपी परमजीत सिंह पुत्र सुखवंत सिंह निवासी गांव वरियाम नंगल अमृतसर, सर्बजीत सिंह पुत्र सुखवंत सिंह निवासी गांव वरियाम नंगल, सुरजीत सिंह पुत्र हरबंस सिंह निवासी गांव कोठा बठिंडा और राजूशाका होटल वाला निवासी दिल्ली एक्सीडेंट हुई कंडम गाड़ियां खरीदकर उसके चैसी व इंजन नंबर काटकर उनके कागजात कबाड़ियों से खरीदकर फिर उसी माडल और रंग की गाड़ी के कागजात धोखे से तैयार कर लोगों को बेचते हैं।
विज्ञापन

आरोप है कि उक्त गिरोह नशीले पदार्थों का काम भी करता है। इनके खिलाफ पंजाब के अलग अलग थानों में मामले दर्ज हैं। गिरोह ने चोरी की हुई गाड़ियां अलग अलग शहरों में बेची हैं। गिरोह के संबंध जिलों के बड़े कबाड़ियों के साथ हैं। ये इनको कंडम गाड़ियों के इंजन नंबर, चैसी नंबर और कागजात मुहैया करवाते हैं। पुलिस को यह भी सूचना मिली कि गिरोह के सदस्य दो गाड़ियों को शहर में बेचने के लिए घूम रहे हैं। थाना कोतवाली पुलिस ने सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। स्थानीय थाना कोतवाली पुलिस इस संबंध में कुछ भी बताने से कतरा रही है। इस विषय में कार्यकारी एसएसपी दलजिंदर सिंह ढिल्लों ने बताया कि इस मामले में फिलहाल कुछ भी कहना ठीक नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें