जालंधर। पंजाबी फिल्मों की अभिनेत्री नीरू बाजवा का कहना है कि उन्हें बॉलीवुड की फिल्मों में कोई खास दिलचस्पी नहीं है। हाल ही में दो अगस्त को राज बब्बर के बेटे आर्य बब्बर के साथ मिलकर पंजाबी फिल्म नोटी जट्स में अभिनय करने वाली नीरू ने कहा कि वे बॉवीलुड का इंतजार नहीं करतीं और न ही करेंगी। नीरू बाजवा, आर्य बब्बर, गायक रौशन प्रिंस के साथ मंगलवार को जालंधर में आई हुईं थी। दो अगस्त को रिलीज होने वाली नोटी जट्स फिल्म से काफी आशाएं बांधकर बैठी नीरू बाजवा ने मंगलवार को अपने सहयोगियों के साथ एक खूनदान कैंप लगाया।