नवांशहर। भारतीय जनता पार्टी के जिला प्रधान संजीव भारद्वाज ने शनिवार को पार्टी की जिला कार्यकारिणी की घोषणा की। पार्टी प्रदेश उपाध्यक्ष सुदेश शर्मा व प्रदेश कार्यकारिणी मेंबर डॉ. अश्वनी धीर की उपस्थिति में पार्टी के चंडीगढ़ रोड स्थित दफ्तर में घोषित कार्यकारिणी में पांच उप-प्रधान, दो जनरल सेक्रेटरी, पांच सेक्रेटरी और एक कैशियर बनाया गया है। इसके अलावा विभिन्न मोर्चों और सेल के प्रधान व संयोजक भी घोषित किए गए।
इस दौरान भारद्वाज ने बताया कि डॉ. बलबीर राज शर्मा, पिंकी धीर, बलराम कृष्ण, राम किशन जाखू व वरिंदर सरीन को वाइस प्रधान, प्रितपाल बजाज व पार्षद डा. शिव कुमार तेजपाल को जनरल सेक्रेटरी, सतीश तेजपाल, नवल किशोर, राकेश जैन, कमल शर्मा व रमेश चोपड़ा को सेक्रेटरी व पार्षद रवि गोयल को पार्टी का जिला कैशियर मनोनीत किया गया है। हिम्मत तेजपाल को भाजयुमो, सुमन गौतम को महिला मोर्चा, गुरबख्श सिंह छिदोड़ी को एससी मोर्चा व हरकेश राणा को किसान मोर्चा का प्रधान मनोनीत किया गया है। सेठी कु मार किसान मोर्चा के जनरल सेक्रेटरी होंगे। जबकि व्यापार एवं इंडस्ट्री सेल के लिए दिनेश गौतम, व्यापार सेल के लिए अनिल चुघ, आईटी सेल के प्रवीण अभी, प्रवेश नारद को सीनियर सिटीजन सेल का कनवीनर नियुक्त किया गया। गुरदियाल गिरधर और मनोहर लाल आनंद को सीनियर सिटीजन सेल का को-कनवीनर नियुक्ति किया गया।
उन्होंने बताया कि कमल गोगना को एनआरआई सेल, एडवोकेट मनजीत अरोड़ा को आरटीआई सेल, नरिंदर मेहता को एक्स सर्विसमैन सेल, परमजीत राय को लोकल बॉडी सेल, नवकांत भरोमजारा को मीडिया सेल, एसपी सिंह को प्रवासी सेल, वासदेव परदेसी को ह्यूमन राइट्स सेल, यशपाल खन्ना को आढ़तिया सेल, एडवोकेट धीरज सहजपाल को लीगल सेल व राजन शर्मा को इंडस्ट्री सेल का जिला कनवीनर मनोनीत किया गया है।