फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारपीट के आरोप में तीन पर केस

Thu, 18 Jul 2013 05:32 AM IST
Jalandhar
विज्ञापन
विज्ञापन
नकोदर। ब्याज पर लिए पैसे वापस करने के लिए बुलाकर तीन लोगों ने एक एनआरआई महिला के साथ मारपीट की। थाना सिटी पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। तीनों आरोपी भाई हैं और नकोदर में एक होटल चलाते हैं। पीड़ित महिला सर्बजीत कौर पत्नी जसविन्दर सिंह निवासी ग्रीन एवेन्यू कनोदर (जो इंग्लैंड में रहती है) ने बताया कि उससे कीर्ति कपूर, शम्मी कपूर और बिट्टा कपूर ने 15 जनवरी 2011 को एक करोड़ 71 लाख रुपये लिए थे। इसके बाद उन्होंने 7 लाख रुपये बाद में और ले लिए, जिसमें से करीब 34 लाख लौटा दिए। तीनों आरोपियों ने पांच जुलाई 2013 को पैसे देने के लिए फोन किया। जैसे ही वह इंग्लैंड से यहां पहुंची तो शम्मी ने पैसे 8 जुलाई को ले जाने की बात कही।
विज्ञापन

जब वह तय दिन के मुताबिक पैसे लेने पहुंची तो शम्मी उसे सेवन स्टार होटल के अंदर ले गया। शम्मी ने कहा कि सीढ़ियों पर शम्मी ने उसे पकड़ लिया और जबरन कागजों पर दस्तखत करने के लिए कहने लगा। मना करने पर उन्होंने दुपट्टे से गला दबाने का प्रयास किया। वहां से निकल 9 जुलाई को मेडिकल करवाया और एसएसपी को शिकायत दी। पुलिस ने शिकायत पर कार्रवाई कर तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें