जालंधर। हथियारबंद दो युवकों ने एक महिला से सोने के गहने लूट लिए। महिला के शोर मचाने पर नकाबपोश लुटेरों ने पिस्तौल निकाल ली। लुटेरे बिना नंबर की बाइक पर सवार थे। पुलिस मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।
रिटायर्ड अधिकारी गुरबनच सिंह निवासी रामामंडी के बेटे रामेश्वर ने बताया कि वीरवार को वह अपनी माता सतवंत कौर को टावर इंकलेव में रहती अपनी बड़ी बहन प्रभजोत के घर पर छोड़ आया था। शुक्रवार की सुबह करीब 6 बजे उसकी बहन घर के बाहर सफाई कर रही थी जबकि मां गेट के पास खड़ी थी। इतने में काले रंग के मोटरसाइकिल पर दो नकाबपोश युवकों ने आकर किसी के घर का पता पूछा। जैसे ही उनकी माता युवकों की बात सुनने के लिए आगे बढ़ी तो युवकों ने उनके गले से चेनी व बालियां झपट ली। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।