फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

23 लॉकर मालिकों ने दिया ब्यौरा

Tue, 22 Jan 2013 05:31 AM IST
Jalandhar
विज्ञापन
विज्ञापन
जालंधर। पंजाब एंड सिंध बैंक में सोमवार को भी लोग अपना लॉकर चेक करने के लिए आते रहे। बैंक में हेल्प डेस्क पर बारी-बारी से दो लोगों को बुलाकर उनको लॉकर चेक करवाया जाता रहा। जिनके लॉकर काटे गए थे, वह लिखित सूची बनाकर दे रहे थे। अब तक 23 लॉकर मालिक अपना ब्यौरा दे चुके थे। वहीं सोमवार को कई कस्टमर, जिनके लॉकर बच गए थे, सामान निकालकर ले गए।
विज्ञापन

इस दौरान बैंक पहुंचे नुरपूर निवासी अमरजीत सिंह मेजी ने बताया कि उनका करीब 20 लाख का नुकसान हुआ है। भरे गले के साथ मेजी ने बताया कि उनकी मां रेशम कौर के आभूषण भी लॉकर में एक निशानी के तौर पर संभाल रखे थे क्योंकि मां इस दुनिया में नहीं है। वहीं बैंक प्रबंधक 12 लोगों का इंतजार कर रहे हैं ताकि नुकसान का पूरा ब्यौरा तैयार हो सके। जोनल मैनेजर सुखजीत मिन्हास का कहना है कि 12 लोगों के ब्यौरा देने के बाद नुकसान का सही आकलन हो पाएगा। हालांकि उन्होंने 23 लोगों द्वारा किए गए क्लेम के बारे में कुछ नहीं बताया। उन्होंने कहा कि 12 लोगों से संपर्क साधने के लिए एक टीम तैयार की गई है। यह लोग बैंक में क्यों नहीं आए। इसके बारे में विचार करने के बाद उनके घरों तक जाने का फैसला लिया गया है। उन्होंने कहा कि काफी एनआरआई के लॉकर बैंक में थे। उनको विदेशों में सूचना मिल रही है। वह अगर अपना प्रतिनिधि या रिश्तेदार भेज रहे हैं तो हम उनसे लिखित ब्यौरा ले रहे हैं। वहीं दोपहर को अमरदीप सिंह नाम का युवक भी बैंक में आया, जिसने बताया कि काटा गया लॉकर नंबर 52 उसका था जिसमें 50 तोले सोना पड़ा था।
वहीं सोमवार को एक एनआरआई महिला कमलजीत लोगों का सहारा लेकर ऑटो में बैंक पहुंची। उनको जब से पता चला है कि लॉकर टूटे हैं, वे बेचैन थीं। बैंक में व्हील चेयर नहीं थी, इसलिए वह सहारा लेकर बैंक के अंदर गई और लॉकर सही सलामत देखकर चैन की सांस ली। नूरपुर कालोनी की रहने वाली कश्मीर कौर का लॉकर बच गया था, वह अपना लॉकर देखने आई और देखकर वापस चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें