फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज दे बच्चे अकल दे कच्चे से मिली प्रेरणा

Sun, 16 Dec 2012 05:30 AM IST
Jalandhar
विज्ञापन
विज्ञापन
नवांशहर। स्थानीय करियाम रोड़ स्थित केसी पब्लिक स्कू ल के 12वें वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह में बच्चों ने खूब जलवा बिखेरा। रंगारंग कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों द्वारा डाला गया गिद्दा और भंगड़ा तो सराहा ही गया, साथ में डांडिया, राजस्थानी और वेस्टर्न नृत्य व बैंड शो ने भी सबका मन मोह लिया। कार्यक्रम के मुख्य मेहमान डीएसपी सतीश मल्होत्रा रहेे, जबकि इस कार्यक्रम में के सी ग्रुप के वाइस चेयरमैन हितेश गांधी विशेष तौर पर हाजिर हुए।
विज्ञापन

कार्यक्रम की शुरुआत के सी ग्रुप के संस्थापक स्व. खुशहाल चंद गांधी जी की फोटो के समक्ष पुष्प अर्पित करके की गई, सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना से हुई। स्वागत गीत के बाद नर्सरी कक्षा के बच्चों ने माता-पिता को समर्पित गीत ‘ये तो सच है कि भगवान है’... पर कोरियोग्राफी करते हुए डांस किया। इसके बाद बच्चों ने एक के बाद एक आइटम पेश कर उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। पंजाबी अज दे बच्चे अकल दे कच्चे स्किट के जरिये सभी को मन लगाकर पढ़ने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान प्रिंसिपल डा. मुनीश मोहन शर्मा ने सालाना रिपोर्ट पढ़ते हुए स्कूल की गतिविधियों पर प्रकाश डाला। मुख्य मेहमान डीएसपी सतीश मल्होत्रा, के सी ग्रुप के वाइस चेयरमैन हितेश गांधी तथा सीईओ एच एस भंडाल ने विभिन्न गतिविधियों में आगे रहने वाले 175 छात्रों को सम्मानित भी किया।
मौके पर वाइस चेयर पर्सन श्वेता गांधी, विपन गांधी, प्रिया गांधी, राकेश कुमार पिंका, हैप्पी अनेजा, प्रिं. शैली रेखी, डा. रेखा, परमजीत, दिनेश बालू, होशियार सिंह, सुरिंदर सिंह, रीतू बत्रा, आशू शर्मा, रुपिंदर जीत, राजीव कुमार, पूनम, अलका, प्रशांत बाली, संदीप वालिया, मालती देवगन, मीना तिवारी, रुचिका वर्मा, दीपशिखा, आरती शर्मा आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें