जालंधर। डिप्टी सीएम सुखबीर बादल और राजस्व मंत्री बिक्रमजीत सिंह मजीठिया सोमवार को महाराज रणजीत सिंह पुलिस अकादमी फिल्लौर पहुंचे, जहां उन्होंने प्रबंधों का जायजा लिया। यहीं पर पाकिस्तान वाले पंजाब के मुख्यमंत्री मियां मोहम्मद शाहबाज शरीफ को ठहराया जाएगा। मोहम्मद शाहबाज शरीफ विश्व कबड्डी कप का मैच देखने के लिए आ रहे हैं। इस दौरान एडीसीपी एसके शर्मा, पुलिस अकादमी के डायरेक्टर ईश्वर चंद्र समेत तमाम प्रशासनिक अधिकारी मौजूद थे। सुखबीर बादल ने बताया कि लुधियाना में मैच का लुत्फ उठाने के लिए पाकिस्तान के पंजाब के मुख्यमंत्री खास तौर पर आ रहे हैं।