फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कबड्डी मैच को लेकर स्टेडियम की तैयारियों का जायजा

Tue, 11 Dec 2012 05:30 AM IST
Jalandhar
विज्ञापन
विज्ञापन
जालंधर। जालंधर के गुरु गोबिंद सिंह स्टेडियम में 13 दिसंबर को होने वाले विश्व कप कबड्डी कप के तीन मैचों के लिए तैयारियों को लेकर मुख्य संसदीय सचिव पवन टीनू ने दौरा किया। इस दौरान उनके साथ एसडीएम इकबाल सिंह, मेयर सुनील ज्योति, सीनियर डिप्टी मेयर कमलजीत भाटिया के अलावा जिला अकाली दल के प्रधान गुरचरण सिंह चन्नी, महासचिव प्रिंस सन्नण भी मौजूद थे।
विज्ञापन

इस दौरान टीनू ने अधिकारियों को आदेश दिए कि स्टेडियम में जितने छोटे-मोटे काम हैं, उनको निपटा दिया जाए। लोगों को स्टेडियम तक आने के लिए कोई दिक्कत नहीं आनी चाहिए। स्टेडियम में हजारों लोगों के आने की उम्मीद है, इसलिए ट्रैफिक व्यवस्था को भी दुरुस्त कर रूट बदलने के लिए कहा। इस दौरान डीसीपी सर्बजीत सिंह, एडीसीपी ट्रैफिक सुखदेव सिंह, एडीसीपी सिटी-2 परमिंदर भंडाल सहित कई अधिकारी भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें