जालंधर। गोराया के बड़ा पिंड के पास एक निजी स्कूल की बस पलट गई। हादसा सुबह स्कूल से 100 गज की दूरी पर हुआ। बस में करीब 35 स्कूली बच्चे सवार थे, जिनमें से 15 बच्चे घायल हुए हैं। तीन बच्चों को ज्यादा चोट लगी है। बताया गया है कि दुर्घटना में चालक की हालत गंभीर बनी हुई है।
बड़ा पिंड के पास स्कूल फाइव एच की बस सुबह बच्चों को स्कूल छोड़ने जा रही थी कि स्कूल से करीब 100 गज पीछे पलट गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बस की रफ्तार काफी तेज थी। तत्काल वहां से गुजर रहे राहगीरों ने घायल बच्चों को निकालना शुरू किया और उनको गोराया स्थित रियाड़ अस्पताल ले जाया गया। एसएचओ सर्बजीत सिंह राय के मुताबिक घायल बच्चों के परिजनों को बुला लिया गया था, स्कूल प्रबंधक मौके पर आ गए। चालक जतिंदर सिंह की हालत गंभीर है।
पुलिस ने कहना है कि चालक के खिलाफ केस दर्ज किया जाएगा क्योंकि कुछ बच्चों ने कहा है ेिक चालक काफी तेज बस चला रहा था।