फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फूल तोड़ने पर बवाल, दंपति पर फेंका तेजाब

Fri, 23 Nov 2012 12:00 PM IST
Jalandhar
विज्ञापन
विज्ञापन
जालंधर। जालंधर में काफी समय तक गैंगवार में दहशत फैलाने वाले राजा सईपुरिया और उसकी पत्नी सोनिया पर पड़ोसियों ने तेजाब फेंक दिया। दोनों को सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया है।
विज्ञापन

मामला सईपुरिया के घर के बाहर लगे फूल को तोड़कर मंदिर चढ़ाने से शुरू हुआ। इसमें पहले महिलाओं की लड़ाई हुई और बाद में राजा सईुपरिया खुद आ गए। हालांकि पुलिस सईुपरिया को ही संदिग्ध मान रही है। एसएचओ बलवीर सिंह का कहना है कि तेजाब है या कोई अन्य तरल पदार्थ, इसके बारे में अस्पताल के चिकित्सक से रिपोर्ट ली जाएगी, जिसके बाद ही कार्रवाई की जाएगी।
राजा सईपुरिया पर गोलियां चलाने से लेकर गैंगवार व फिरौती के मामले दर्ज हैं। राजा सईपुरिया व उसकी पत्नी ने सिविल अस्पताल में बताया कि उनके घर के बाहर कोई जादू टोना कर जाता था। वह टोना करने वाले को गाली निकाल रहे थे कि उनके पड़ोसियों ने तेजाब फेंक दिया। वहीं दूसरी तरफ पवन कुमार ने बताया कि वह घर से निकलकर काम पर जाने की तैयारी कर रहा था कि सईपुरिया व उसके परिजनों ने मारपीट शुरू कर दी और बचाने आई उसकी मां बिमला को भी घायल कर दिया।
विज्ञापन

थाना एक के एसएचओ बलवीर सिंह ने बताया कि राजा सईपुरिया के घर के बाहर फूल लगे हुए थे, पड़ोसियों ने एक फूल तोड़कर मंदिर में चढ़ा दिया। जिसको लेकर बवाल शुरू हुआ। पहले राजा सईपुरिया की पत्नी और बिमला में बहसबाजी हुई, जिसके बाद राजा सईपुरिया खुद आ गया और उसने मारपीट की। राजा पर तेजाब फेंका गया है या नहीं, यह बात जांच के बाद सामने आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें