फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एलपीयू के लेक्चरर की सड़क दुर्घटना में मौत

Thu, 22 Nov 2012 12:00 PM IST
Jalandhar
विज्ञापन
विज्ञापन
जालंधर। लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के लेक्चरर की सड़क दुर्घटना में उस समय मौत हो गई जब वह मोटरसाइकिल पर सवार होकर नेशनल हाईवे पर जा रहे थे। बस की टक्कर से उनका मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर गिर गया, जिसमें प्रोफेसर सिमरप्रीत सिंह की मौत हो गई। उनका शव पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन

सिमप्रीत सिंह एलपीयू में छह माह पहले ही लेक्चरर लगे थे। वह आर्किटेक्ट के शिक्षक थे। बुधवार को वे मोटरसाइकिल पर सवार होकर जा रहे थे। नेशनल हाईवे पर मोक्डोनॉलड के निकट एक बस ने अन्य मोटरसाइकिल सवार को टक्कर मारी। सिमरप्रीत पीछे से आ रहे थे और उनका मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त मोटरसाइकिल से टकरा गया। इस दौरान सिमरप्रीत काफी दूर जाकर गिरे। उनके सिर में चोट आई थी। उनको एंबुलेंस बुलाकर तत्काल जौहल अस्पताल ले जाया गया, जहां उनको मृत घोषित कर दिया गया। इस घटना से एलपीयू में शोक की लहर दौड़ गई। एलपीयू के डायरेक्टर अमन मित्तल ने इस दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें