फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एफडीआई के विरोध में ज्ञापन दिया

Thu, 22 Nov 2012 12:00 PM IST
Jalandhar
विज्ञापन
विज्ञापन
जालंधर। रिटेल सेक्टर में विदेशी पूंजी निवेश के खिलाफ ज्ञापन देने पहुंचे भाजपा के दिग्गज नेताओं में फोटो को लेकर जमकर जद्दोजहद हुई और बहसबाजी तक हो गई। किसी तरह भाजपा के दिग्गज डीसी के कमरे तक पहुंचने में कामयाब हो गए और ज्ञापन दिया।
विज्ञापन

इससे पहले डीसी कार्यालय के बाहर भाजपा की तरफ से धरना दिया गया। इसमें केंद्र सरकार द्वारा विदेशी निवेश का विरोध करते हुए पूर्व स्थानीय निकाय मंत्री मनोरंजन कालिया, जिला प्रधान सुभाष सूद, मेयर सुनील ज्योति, भाजपा के नेता व निकायमंत्री के बेटे मोहिंदर भगत ने संबोधित किया। तमाम नेताओं ने कहा कि एफडीआई से देश में 25 करोड़ लोग बेरोजगार हो जाएंगे, जिनको रोजी रोटी के लाले पड़ जाएंगे। सरकार अपनी जिद पर अड़ी हुई है कि इससे देश में वातानुकूलित गोदाम बनेंगे जबकि गोदामों पर सिर्फ 7687 करोड़ का खर्च आएगा। इस दौरान भाजपा नेता किशन लाल शर्मा, अमरजीत अमरी, गुलशन शर्मा आदि भी थे।
धरने के बाद जैसे ही नेता बैनर उठाकर डीसी कार्यालय की तरफ चले तो फोटो के लिए जद्दोजहद शुरू हो गई। मेयर सुनील ज्योति जोकि पहली पंक्ति में थे, वह धक्कों से कई बार पीछे चले गए। मनोरंजन कालिया के पीछे पार्षद युवा मोर्चा के प्रधान मिंटा कोछड़ व मोहिंदर भगत आगे आने के लिए जोर लगाते रहे। आखिरकार मेयर सुनील ज्योति को कई बार कहना पड़ा कि धक्के न मारो, आराम नाल चलो, हलकी बहसबाजी के बाद भी कोई नहीं माना तो ऐसे ही नेता जद्दोजहद करते डीसी के कमरे के भीतर चले गए।
विज्ञापन

वहीं भाजपा के कई चेहरे नदारद भी रहे, जो चर्चा का विषय बने रहे। कद्दावर नेता सीपीएस केडी भंडारी की अनुपस्थिति खटक रही थी तो वहीं पूर्व मेयर राकेश राठौर समेत कई पार्षद व नेता दिखाई नहीं दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें