फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्पोर्ट्स इंडस्ट्री से लाखों की चोरी

Wed, 21 Nov 2012 12:00 PM IST
Jalandhar
विज्ञापन
विज्ञापन
जालंधर। चोरों ने बस्ती नौ इलाके स्थित स्पोर्ट्स इंडस्ट्री इलाके में स्थित केके नेट्स इंडस्ट्री से करीब दो लाख रुपये की नगदी और काफी कीमती सामान चुरा लिया। इस घटना से स्पोर्ट्स इंडस्ट्री के कारोबारियों में खासी दहशत है। स्पोर्ट्स इंडस्ट्री व व्यापार सेना प्रमुख रविंदर धीर का कहना है कि पुलिस इस इलाके की सुरक्षा को यकीनी बनाए। यहां पर रोजाना करोड़ों का कारोबार होता है।
विज्ञापन

केके नेट्स के मालिक अभिषेक गुप्ता निवासी वडाला चौक ने बताया कि सोमवार रात को वह अपनी इंडस्ट्री बंद कर रात को घर गए थे। सुबह साढ़े नौ बजे उनकी फैक्टरी में काम करने वाले कर्मचारी पहुंचे तो देखा कि ताले टूटे हुए थे और फैक्टरी से काफी सामान गायब था। कार्यालय की दराज के ताले भी खुले हुए थे। सूचना पाकर एसीपी वेस्ट रविंदरपाल संधू मौके पर पहुंचे और जायजा लिया। चोर कार्यालय के दराज से दो लाख की नगदी, एलसीडी, कंप्यूटर सेट, मोटरसाइकिल चुराकर ले गए। मोटरसाइकिल रास्ते में खराब हो गया, जिसको चोर बबरीक चौक के निकट छोड़कर भाग गए। पुलिस ने फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट व डॉग स्क्वायड को बुलाया, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।
चोरों ने इसी इलाके में केमिकल ब्रिकी करने वाली दो दुकानों पर चोरी का प्रयास किया। पीएन केमिकल के मालिक अशोक खन्ना ने बताया कि चोरों ने उनकी दुकान में सेंधमारी की और घुस गए लेकिन अंदर से कुछ नहीं मिला। मदान केमिकल के मालिक विजय मदान का कहना है कि चोर पीछे का शटर उखाड़कर घुसे लेकिन कार्यालय से कुछ नहीं मिला। गुस्साए चोरों ने अंदर से सामान निकालकर बाहर फेंक दिया। पुुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें