फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाहौर में भिड़ेगी पंजाब की हाकी टीम

Mon, 05 Nov 2012 12:00 PM IST
Jalandhar
विज्ञापन
विज्ञापन
जालंधर। पाकिस्तान के पंजाब सरकार की तरफ से लाहौर में होने वाली प्रतियोगिता के लिए प्रदेश की हाकी टीम का चयन किया गया है। इस टीम की कप्तानी ओलंपियन राजपाल सिंह को सौंपी गई है। वह भारतीय टीम के पूर्व कप्तान व पंजाब पुलिस में डीएसपी हैं। हाकी पंजाब के सचिव विधायक परगट सिंह ने बताया कि इस टीम ने जालंधर में आयोजित चैंपियनशिप में कड़ा मुकाबला किया है। इस कारण टीम को पाकिस्तान में आयोजित खेल प्रतियोगिता में भेजा जा रहा है।
विज्ञापन

टीम के प्रमुख प्रबंधक एसडीएम इकबाल सिंह संधू को बनाया गया है। जबकि टीम के कोच ओलंपियन संजीव कुमार और प्रबंधक कुलबीर सिंह सैनी होंगे। टीम में कमलदीप सिंह, हरजोत सिंह, दविंदरपाल सिंह, हरप्रीत सिंह, बलजिंदर सिंह, गुरबाज सिंह, गुरविंदर सिंह, विक्रमजीत सिंह, सिमरनजीत सिंह, संदीप सिंह, हतिंदर सिंह, कर्मजीत सिंह, दीपक शर्मा, जसकरण सिंह और ओंकार सिंह शामिल हैं। टीम में सुरेश कुमार पठानिया, गगनदीप सिंह और गुरिंदर सिंह को स्टैंड बाय रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें