फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चा किस एनआरआई का, डीएनए खोलेगा राज

Thu, 05 Jul 2012 12:00 PM IST
Jalandhar
विज्ञापन
विज्ञापन
जालंधर। नकोदर इलाके में कनाडा ले जाने का झांसा देकर दुराचार का शिकार हुई युवती के पेट से किस एनआरआई का बच्चा पैदा हुआ है, इसकी तह तक जाने के लिए पुलिस डीएनए टेस्ट करवाएगी। इसको लेकर स्थानीय पुलिस ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। यह मामला युवती की शिकायत पर दर्ज हुआ था कि उसका एक साल का बेटा है। पीड़ित महिला का कहना था कि परमजीत कौर पत्नी मक्खन सिंह गांव धालीवाल ने उसे विदेश भेजने का झांसा देकर पवित्र सिंह निवासी गांव धालीवाल के साथ मिलवाया था। इस पर परमजीत कौर ने उसे आश्वासन दिया था कि पवित्र का कहना मानती रहना और वह उसे कनाडा भेज देगा। उसने कनाडा जाने की शर्त पर परमजीत कौर की बात मान ली और पवित्र सिंह की कोठी में ही रहने लगी।
विज्ञापन

पीड़ित महिला ने आरोप लगाया कि पवित्र सिंह ने उसके साथ दुराचार किया और उसे डलहोजी व सरींह में बुलाया। वहां उसे दबाव में लाकर उसके साथ शर्मा निवासी कनाडा, मक्खन निवासी धालीवाल, जसविंदर सिंह उर्फ पप्पू निवासी धालीवाल, मोहिंदर सिंह कनाडा, राजू निवासी कनाडा, बलिहार, कमांडर और कमांडर के बेटे हरविंदर सिंह ने भी कई दिनों तक दुराचार किया। वह गर्भवती हो गई, लेकिन दुराचार करने वालों में से किसी ने उसकी नहीं सुनी। उसके यहां बेटा पैदा हो गया, जिसकी उम्र अब एक साल हो चुकी है।
पुलिस ने बेशक इस मामले में 11 आरोपियों को नामजद किया है, लेकिन बच्चे के पिता तक पहुंचने के लिए पुलिस डीएनए टेस्ट करवाएगी ताकि यह पता चल सके कि उसका पिता कौन है? एसपी डी राजिंदर सिंह का कहना है कि मामला काफी संवेदनशील है और युवती ने जिन लोगों पर आरोप लगाया है, उनके खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। बाकी अभी जांच की जा रही है, जिसमें डीएनए टेस्ट भी करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें