जालंधर। कोरोना लॉकडाउन के दौरान थाना बस्ती बावा खेल इलाके के जेपी नगर में पुलिस ने ढाबा खोलने पर ढाबा मालिक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। बस्ती बावा खेल थाने के एएसआई प्रितपाल ने बताया कि उन्हें रविवार सुबह सूचना मिली थी कि जेपी नगर स्थित माता का ढाबा लॉकडाउन के दौरान खुला हुआ है। ढाबे में कई ग्राहक मौजूद हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने ढाबे में दबिश दी। उस दौरान ढाबा खुला हुआ था। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए ढाबा मालिक को हिरासत में लेकर उसके खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।