शहीद के ननिहाल में श्री अखंड पाठ साहिब का पाठ
गढ़शंकर। शहीद भगत सिंह के शहीदी दिवस पर उनके नौनिहाल मोरांवाली में गांव की पंचायत, एनआरआई और समूह गांव वासियों ने गांव में शहीद की माता विद्यावती की याद में बने स्मारक स्थल पर श्री अखंड पाठ साहिब का पाठ करवाया। इस दौरान कांग्रेस के प्रादेशिक महासचिव व पूर्व विधायक लव कुमार गोल्डी, सरपंच मनजीत राम, जसवीर सिंह घोली यूएसए और अन्य ग्रामीणों ने शहीद भगत सिंह और उनकी माता विद्यावती के बुत पर फूल मालाएं पहनाई।
फोटो-5-शहीद भगत सिंह के शहीदी दिवस पर उनके ननिहाल गाँव मोरांवाली मेंस्मारक पर श्रद्धांजलि देते गांव वासी