फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रों ने बनाया सौर ऊर्जा मोबाइल एंव लैपटॉप चार्जर

विज्ञापन
विज्ञापन
छात्रों ने बनाया सौर ऊर्जा मोबाइल एंव लैपटॉप चार्जर
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जालंधर। डिपार्टमेंट ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स और कम्यूनिकेशन इंजीनियरिंग, सीटी इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी विभाग के 5 छात्रों की टीम ने सूर्य ऊर्जा के द्वारा चलने वाला मोबाइल और लैपटॉप चार्जर बनाया है। इस टीम में 2016-20 बैच के अजय कुमार, चंदन कुमार झा, अंकुश, गुरसेवक सिंह और ज्ञान सिंह शामिल हैं। विद्यार्थियों नेे दूसरे छात्रों के लिए मुफ्त में मोबाइल और लैपटॉप चार्जर करने के लिए इस प्रोटोटाइप को कॉलेज कैंपस में लगाया है। यह चार्जर पूरी तरह से सौर ऊर्जा से संचालित है। अजय कुमार ने कहा कि इस चार्जर से एक ही समय पर दो मोबाइल फोन और 2 लैपटॉप को चार्ज किया जा सकता है। चार्जर की सबसे खास बात यह है कि इसमें कोई खराबी होने पर डेवलेपर्स को सूचना भेजने के लिए सेंसर भी लगाए गए हैं। इसके अलावा दूसरी टीम खुशपाल, बॉबी भाटिया, संजीव कुमार, अमित कुमार और हितेश शर्मा ने सोलर ऑपरेटेड वाई फाई इनेबल्ड कस्टम एलईडी डिस्प्ले बनाई है, जो कालेज कैंपस में लगाई गई है। स्क्रीन को डिस्पले पर टेक्स्ट अपडेट करने के लिए मोबाइल एप के साथ जोड़ा गया है। यह भी पूरी तरह से सूर्य की ऊर्जा के माध्यम से चलती है। सीटी ग्रुप के मैनेजिंग डायरेक्टर मनबीर सिंह ने इस तरह के पर्यावरण अनुकूल मॉडल बनाने के लिए छात्रों के प्रयासों की सराहना की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें