बीएसएनल कर्मचारियों ने दफ्तर के बाहर दिया धरना
अमर उजाला ब्यूरो
पठानकोट। 4जी स्पैक्ट्रम की मांग को लेकर मंगलवार को बीएसएनएल कर्मचारियों ने लगातार दूसरे दिन दफतर के बाहर धरना लगाकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
एआईबीएसएनएल यूनियन के महासचिव महेंद्र सिंह ने कहा कि सरकार बीएसएनएल को छोड़कर प्राइवेट कंपनियों को बढ़ावा दे रही है। बीएसएनएल कर्मचारी लंबे समय से 4जी स्पेक्ट्रम की मांग कर रहे हैं लेकिन सरकारी विभाग को यह सुविधा नहीं दी जा रही है। न ही बीएसएनएल को लोन की सुविधा दी जा रही है। वहीं प्राइवेट कंपनियों को 4जी के साथ लोन भी दिया जा रहा है। उन्होंने सरकार के खिलाफ भड़ास निकालते हुए कहा कि सरकार जानबूझकर सरकारी विभाग को बर्बाद करने पर तुली है जो ठीक नहीं। विभाग के करीब 450 कर्मचारी सरकार की गलत नीतियों से दुखी होकर सड़कों पर उतरे हैं। उन्होंने चेतावनी दी की यदि शीघ्र ही सुनवाई न हुई तो संघर्ष तेज किया जाएगा। मौके पर संदीप शर्मा, जगदीश राज, संजीव कुमार, निपुण, संजय गुप्ता, निपुन बारी, गिरिश कुमार, सरदुराम, रेखा, उर्मिल,सीता मल्होत्रा, आशा, बलराज, प्रदीप, अरुण, जगदीश चंद्र, आरके शर्मा डीजीएम, टेलीकाम टेक्नीशियन सुभाष कुमार, जोगेंद्र सिंह, हंसराज, दिलिप, धमेंद्र कुमार, मुनीष उपस्थित थे।