फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब सरकार ने सरकारी स्कूल में लगाया समर कैंप, 41स्कूलों के बच्चों ने की मस्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
समर कैंप में 41 स्कूलों के बच्चों ने की मस्ती
विज्ञापन

जालंधर। पंजाब सरकार ने अब निजी स्कूलों की तर्ज पर गर्मियों की छुट्टियों में सरकारी स्कूलों के बच्चों को लिए समर कैंप लगाने शुरू कर दिये हैं। रविवार को कई स्कूलों में बच्चों के लिए समर कैंप लगाये गए। जालंधर में रविवार को 1776 सरकारी स्कूल के बच्चों ने समर कैंप में हिस्सा लिया, जिसमें 41 स्कूलों के बच्चे शरीक हुए। 103 शिविरों को शिविरों के सफल संचालन के लिए तैनात किया गया था। इन शिविरों में छात्रों ने विभिन्न गतिविधियों जैसे कि क्ले मॉडलिंग, ग्रीटिंग कार्ड्स, मास्क बनाने, गुड़िया बनाने, पेपर फोल्डिंग और काटने, स्किट, नृत्य, नाटक, कोलाज बनाने, कविता पढ़ने, चित्रकला, योग, सांस्कृतिक गतिविधियों में हिस्सा लिया। डिप्टी कमिश्नर जलंधर वरिंदर शर्मा ने कहा कि इन शिविरों का आयोजन करने का मुख्य उद्देश्य स्कूल के बच्चों के विकास को सुनिश्चित करना था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें