फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकोदर हाईवे पर हुआ दर्दनाक हादसा, तीन की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सभी केंद्र
विज्ञापन


नकोदर हाईवे पर हादसा, तीन की मौत, छह घायल
जालंधर में पिकअप से टकराने के बाद ऑटो पर चढ़ा टैंकर
अमर उजाला ब्यूरो
जालंधर।
नए साल से एक दिन पहले ही जालंधर-नकोदर हाईवे पर एक भयानक हादसा हो गया। वंडरलैंड के नजदीक गांव ताजपुर के पास हुए हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार जालंधर-नकोदर हाईवे पर वंडरलैंड के नजदीक गांव ताजपुर के पास ओवरटेक के चक्कर में महिंद्रा पिकअप सामने से आ रहे ऑटो से जा टकराई। इतना ही नहीं, हादसे के दौरान इसी रोड पर आ रहा दूध वाला टैंकर उसी ऑटो के ऊपर जा चढ़ा। टैंकर के आटो पर चढ़ने से एक महिला सहित 3 की मौत हो गई, जबकि छह लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलते ही एएसआई नरेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि मरने वाले प्रवासी लोग हैं, जिनकी पहचान की जा रही है। बाकी घायलों को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। टैंकर चालक को गिरफ्तार कर लिया है। जिससे पूछताछ चल रही है। पूछताछ के बाद ही हादसे का कारण सामने आ सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें