खालसा कालेज ने जीती हाकी चैंपियनशिप
जालंधर। लायलपुर खालसा कालेज के खिलाड़ियों ने गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी में चल रहे अंतर कालेज मुकाबलों में बढ़िया प्रदर्शन किया है। हाकी के फाइनल मैच में लायलपुर खालसा कालेज ने डीएवी कालेज जालंधर को 4-2 के अंतर से हराकर चैंपियनशिप अपने नाम कर ली है। प्रिंसिपल डा. गुरपिंदर सिंह समरा ने टीम के खिलाड़ियों, टीम इंचार्ज डा. तरसेम सिंह, कोच गुनदीप कुमार व स्टाफ को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि खालसा कालेज पढ़ाई के साथ-साथ राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर बढ़िया खिलाड़ी भी पैदा कर रहा है। उन्होंने कहा कि कालेज ने गुरू नानक देव यूनिवर्सिटी की ओर से आयोजित तेजा सिंह समुंदरी ट्राफी 22 बार हासिल की है। कालेज गर्वनिंग काउंसिल की प्रधान बलबीर कौर, खेल विभाग अध्यक्ष डा. जसपाल सिंह व एसएस बैंस ने खिलाड़ियों को बधाई दी।