फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परमदीप सिंह को मिला %खिताब-ए-दस्तार’ अवार्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
परमदीप सिंह को मिला खिताब-ए-दस्तार अवार्ड
विज्ञापन

सिख विरसा काउंसिल द्वारा कराए दस्तार मुकाबले में पहुंचे 350 प्रतिभागी
अमर उजाला ब्यूरो
मुक्तसर।
सिख विरसा काउंसिल ओर से माई भागो विरासती पार्क में दस्तार सजाओ मुकाबला करवाया गया। इस मुकाबले में विभिन्न ग्रुपों में करवाए गए दस्तार और दुमाला मुकाबलों में राज्यभर से 350 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम दौरान लोक गायक प्रिंस इंदरप्रीत सिंह व गुरदास सिंह ने सांस्कृतिक गीतों से समां बांधा। विजेताओं को चांदी के पदक और यादगारी चिह्न देकर सम्मानित किया गया। जबकि खिताब-ए-दस्तार अवार्ड के विजेता को सोने के मेडल से नवाजा गया। ग्रुप ए लड़कों के दस्तार मुकाबले में सरबजीत सिंह संगरूर ने पहला, बरिंदरजीत सिंह कोटकपूरा ने दूसरा, हरसिमरन सिंह चक्क सुहेलेवाला ने तीसरा, लड़कों के ग्रुप बी में अमृतपाल सिंह गंगानगर ने पहला, गुरविंदर सिंह मुक्तसर ने दूसरा, लवप्रीत सिंह गांव चूहड़चक्क ने तीसरा, ग्रुप सी में परमिंदर सिंह चक्क कासम ने पहला व हरप्रीत सिंह किसनपुरा ने दूसरा स्थान हासिल किया। लड़कों के दुमाला मुकाबले में परमदीप सिंह गुरुहरसहाए ने पहला, जतिंदर सिंह ने दूसरा, रणजीत सिंह ने तीसरा, लड़कियों के दुमाला दस्तार मुकाबले में मनप्रीत कौर मुक्तसर ने पहला, संदीप कौर ने दूसरा, अमनदीप कौर ने तीसरा स्थान हासिल किया। विशेष तौर पर करवाए गए खिताब ए दस्तार मुकाबले में परमदीप सिंह गुरुहरसहाए को विजेता चुना गया। परमदीप को सोने के मेडल के साथ सम्मानित किया गया। इस दौरान निर्णायक की भूमिका पपलप्रीत सिंह, जसविंदर सिंह खालसा नदर फाउंडेशन, गुरसेवक सिंह भाना, हरमनजीत सिंह उड़ांग, जसकरन सिंह फिलौर व पलविंदर सिंह खालसा ने निभाई। मंच संचालन जसवीर सिंह खालसा ने किया।
विज्ञापन

इस मौके प्रितपाल सिंह, जसवीर सिंह खालसा, अमृतपाल सिंह, हरमीत सिंह, निरपाल सिंह, परमिंदर सिंह बेदी, मनविंदर सिंह, बलवीर सिंह, अरविंदर सिंह, नवनीत सिंह, निर्मल सिंह सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें