फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वर्ल्ड चैंपियन चानू

विज्ञापन
विज्ञापन
मीराबाई चानू ने पहले ही दिन जीता गोल्ड
विज्ञापन

आरसीएफ में ऑल इंडिया रेलवे वेट लिफ्टिंग चैंपियनशिप शुरू
अमर उजाला ब्यूरो
कपूरथला।
रेल कोच फैक्टरी कपूरथला के वारिस शाह हॉल में 65वीं तीन दिवसीय पुरुष और चौथी महिला ऑल इंडिया रेलवे वेट लिफ्टिंग चैंपियनशिप का शुभारंभ किया गया। समारोह की अध्यक्षता आरसीएफ के प्रधान वित्त सलाहकार व आरसीएफ खेल संघ के अध्यक्ष सीएम जिंदल ने की।
विज्ञापन

सोमवार को प्रतियोगिता के पहले दिन का आकर्षण विश्व चैंपियन मीराबाई चानू का प्रदर्शन रहा। उन्होंने 48 किलो वर्ग में गोल्ड मेडल जीता। चानू ने पिछले हफ्ते यूएसए में संपर्न्न विश्व चैंपियनशिप में 85 किलो स्नैच और 109 किलो क्लीन, जर्क के साथ गोल्ड मेडल जीता था। इसके अलावा विश्व चैंपियनशिप में हिस्सा लेने वाले सतीश शिवा लिंगम, राहुल, प्रदीप सिंह, गुरदीप सिंह और महिला वर्ग में संजिका चानू, पूनम यादव भी बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं। इसके अलावा अंतरराष्ट्रीय वेट लिफ्टर रेणुबाला चानू, एम संतोषी, वंदना गुप्ता, हिमांशु भी हिस्सा ले रहे हैं। पहले दिन खिलाड़ियों की हौसला अफजाई के लिए ध्यान चंद अवार्डी राम कुमार, आरसीएफ वेट लिफ्टिंग टीम के कोच हरजीतसिंह, परमिदंर सिंह, स्वर्ण सिंह, जसविंदर सिंह, सुरजीत कौर उपस्थित थे। प्रतियोगिता का समापन 13 दिसंबर को होगा। समापन समारोह की अध्यक्षता आरसीएफ के महाप्रबंधक रतन लाल करेंगे। आयोजक दल में चंद्रशेखर अर्जुन अवार्डी, टीमुटू अर्जुन अवार्डी, एके सरोही द्रोणाचार्य अवार्डी, ओलपिंयन पी. रंगास्वामी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें