फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गेट गिरने से छह साल के बच्चे की मौत .

विज्ञापन
विज्ञापन
गेट गिरने से छह साल के बच्चे की मौत
विज्ञापन

घटना के दौरान मां कर रही थी कोठी पर काम
अमर उजाला ब्यूरो
जालंधर।
बस्ती दानिशमंदा स्थित एक कोठी में वीरवार सुबह लोहे का गेट गिरने से छह साल के बच्चे की मौत हो गई। मामला संदिग्ध होने की वजह से थाना डिविजन नंबर पांच की इंचार्ज आईपीएस रवजोत कौर ग्रेवाल मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को सिविल अस्पताल भेज दिया है।
मूल रूप से नेपाल निवासी महिला माया कटहरा मोहल्ला में एक कारोबारी के यहां लंबे समय से नौकरी कर रही है। उसका छह साल इकलौता बेटा वंश वीरवार को घर में खेल रहा था और वह रोजाना की तरह काम में जुटी हुई थी। दरवाजा गिरने की आवाज आने पर माया और कारोबारी के पारिवारिक सदस्य भागकर बाहर निकले। उन्होंने देखा कि वंश के सिर से खून बह रहा था और पास ही भारी लोहे का दरवाजा गिरा पड़ा था। आशंका जताई जा रही है कि दरवाजा गिरने से बच्चे के सिर में अंदरूनी चोट लग गई। रक्त बहाव होने से उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

आईपीएस अधिकारी रवजोत ग्रेवाल के मुताबिक किसी ने इस बारे में लिखित शिकायत नहीं दी है। इस मामले में धारा 174 के तहत कार्रवाई की जा रही है। बच्चे की पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की जांच होगी। पता चला है कि बच्चे वंश के पिता भी मेहनत मजदूरी का काम करते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें