संवाद न्यूज एजेंसी
जलालाबाद। इंदर नगरी में एक घर में सेंधमारी कर चोर करीब 90 हजार रुपये की नकदी चोरी कर फरार हो गया। जलालाबाद पुलिस ने पवन कुमार की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।
पवन कुमार ने बताया कि 7 अगस्त की रात परिवार खाना खाने के बाद सो गया था। सुबह उठने पर उन्होंने अलमारी का ताला खुला और सामान बिखरा हुआ पाया। अलमारी में रखा एक छोटा बैग गायब था, जिसमें करीब 90 हजार रुपये की नकदी थी। चोर पड़ोस के खाली मकान की छत के रास्ते घर में घुसा और सीढ़ियों से नीचे उतरकर नकदी वाला बैग ले गया। सहायक उपनिरीक्षक गुरदेव राज ने बताया कि अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस चोर की तलाश कर रही है।