फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalandhar News: पंजाब में 82 हुए पराली जलाने के मामले<bha>;</bha> 46 में एफआईआर दर्ज, 32 रेड एंट्री

विज्ञापन
विज्ञापन
-पराली जलाने वालों पर 2.20 लाख रुपये का जुर्माना, 1.70 लाख की वसूली भी की
विज्ञापन

-
अमर उजाला ब्यूरो
पटियाला। पंजाब के खेतों में लगातार पराली जल रही है और शनिवार को कुल मामलों की गिनती बढ़कर 82 हो गई। पराली जलाने में सबसे अधिक 46 मामले अमृतसर जिले में सामने आए हैं। पंजाब में 15 सितंबर से सैटेलाइट के जरिये खेतों की मॉनीटरिंग हो रही है और तब से लगातार पराली जल रही है। पहले दिन 15 को पराली जलाने के पांच मामले हुए। 16 को 18 मामले, 17 को 17 मामले, 18 को 11 मामले, 19 को एक मामला, 20 को भी एक मामला, 21 को 9 मामले, 22 को छह, 23 सितंबर को आठ मामले सामने आए। इस तरह से अब तक कुल मामलों की गिनती बढ़कर 82 हो गई है।
विज्ञापन

अमृतसर के बाद पटियाला में सबसे अधिक 10 मामले, तरनतारन में 9, बरनाला में दो, बठिंडा, फरीदकोट, फिरोजपुर, व जालंधर में एक-एक मामला, कपूरथला व मालेरकोटला में तीन-तीन मामले, होशियारपुर में दो, संगरूर में भी दो और एसएएस नगर में भी एक मामला हुआ है। 46 मामलों में 2 लाख 20 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है। इस जुर्माना राशि में से 1 लाख 70 रुपये की वसूली भी कर ली गई है। वहीं 46 मामलों में सेक्शन 223 बीएनएस के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। पराली जलाने पर पंजाब में 32 रेड एंट्रियां की गई हैं। भूमि रिकॉर्ड में रेड एंट्री होने पर संबंधित किसान न तो अपनी जमीन बेच सकता है और न ही उसे गिरवी या फिर उस पर लोन ले सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें